, , ,

भीलवाड़ा। मोहर्रम पूर्व सदर बाजार की सड़क को ठीक करने को लेकर पार्षदों ने दिया ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा में मोहर्रम पूर्व शहर के सदर बाजार की सड़क को ठीक करने को लेकर नगर पालिका के निवर्तमान पार्षदों ने अधिशाषि अधिकारी के नाम पालिका जेईएन को ज्ञापन देकर शीघ्र मरम्मत की मांग की। चेयरमैन प्रत्याशी रहे ओर निवर्तमान पार्षद मुबारिक हुसैन ने बताया कि त्रिमूर्ति चौराहे से सदर बाजार होते…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा में मोहर्रम पूर्व शहर के सदर बाजार की सड़क को ठीक करने को लेकर नगर पालिका के निवर्तमान पार्षदों ने अधिशाषि अधिकारी के नाम पालिका जेईएन को ज्ञापन देकर शीघ्र मरम्मत की मांग की। चेयरमैन प्रत्याशी रहे ओर निवर्तमान पार्षद मुबारिक हुसैन ने बताया कि त्रिमूर्ति चौराहे से सदर बाजार होते हुए बालाजी की छतरी तक रोड पर पानी की पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

इस शहर की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े खड़े हो चुके है पाइप लाइन डालने के स्थान पर सड़क ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है जिस पर गाड़ी चलाने से वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाएं हो रही है। पार्षद डॉ. मोहम्मद इशाक ने बताया कि दो दिन बाद मोहर्रम का त्यौहार आ रहा है एवं वर्षा ऋतु ही दस्तक दे रही है अतः इस सड़क को शीघ्र ठीक किया जाना चाहिए।

नहीं तो बारिश के पानी से यह सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाएगी और अनावश्यक दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी जिससे आम शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वरिष्ट निवर्तमान पार्षद हमीद खान ने कहा कि वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है जिसको जल्दी ठीक किया जाना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से सभी ने बाजार की मुख्य सड़क को तुरंत ठीक करने की मांग की और कहा कि थोड़ी सी बारिस में ही में बाजार में पानी भर जाने के कारण बाजार की ग्राहकी समाप्त हो जाती है।बाजार में पानी भर जाने के कारण लोगो को बाहर से ही जाना पड़ता है।

इस मौके पर निवर्तमान वरिष्ठ पार्षद हमीद खा कायमखानी, मुबारिक हुसैन, डॉ. मोहम्मद इशाक, अमजद खान, पार्षद प्रतिनिधि मदन सर्वा, SDPI निवर्तमान पार्षद यूसुफ मोहम्मद उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed