• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

दतिया। सेवड़ा में कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।

Andher Nagri by Andher Nagri
August 30, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश
0
दतिया। सेवड़ा में कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के स्पष्ट निर्देशानुसार आज सेवड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम सेवड़ा अशोक अवस्थी ने किया। उनके मार्गदर्शन में तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, टीआई विनीत तिवारी एवं नगर परिषद सेवड़ा की टीम एवं राजस्व अमला ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अंजाम दी।

प्रशासन की टीम सुबह से ही भारी पुलिस बल और नगर परिषद अमले के साथ सेवड़ा नगर के प्रमुख मार्गों पर पहुँची। टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी और बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान कई जगहों पर दुकानें, अस्थायी ठेले, और सड़क पर बने पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।

एसडीएम अशोक अवस्थी ने कहा कि कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देश है कि किसी भी कीमत पर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव ने भी साफ कहा कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस देकर अवगत कराया गया था। बावजूद इसके बार-बार चेतावनी को अनदेखा किया गया, इसलिए मजबूरी में यह कार्रवाई करनी पड़ी।कार्रवाई के दौरान टीआई विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी से मौजूद रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।

नगर परिषद के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी मिलकर अभियान को सफल बनाया। इस अभियान से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब सड़कों के चौड़े होने से यातायात में सुगमता आएगी, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #अतिक्रमण#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती बनाई गई

Next Post

उपजेल सोनकच्छ में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

Next Post
उपजेल सोनकच्छ में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

उपजेल सोनकच्छ में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri