मध्यप्रदेश स्वास्थ

उपजेल सोनकच्छ में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

उपजेल सोनकच्छ में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।सोनकच्छ। शनिवार को उपजेल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बैग, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख, एवं मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में उपजेल सोनकच्छ में सघन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत काउंसलर तके सिंह सोलंकी द्वारा 48 बंदियों को एचआईवी/एड्स नियंत्रण, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी विषय पर जानकारी दी गई। साथ ही 20 नवीन बंदियों एवं 3 जेल स्टाफ का रक्त परीक्षण भी किया गया, जिनके सभी परिणाम ऋणात्मक पाए गए।

टी.बी. विषयक जानकारी सुनील सिंह चौहान (सैंपल स्पूटम कोऑर्डिनेटर) द्वारा दी गई तथा रक्त परीक्षण की जिम्मेदारी अनिल नागर ने निभाई। इसके अतिरिक्त जेल के 45 बंदियों एवं 5 जेल स्टाफ, कुल 51 व्यक्तियों का NAFLD एवं NCD स्क्रीनिंग भी किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अनिल आर्य, अरुण सिंह, राकेश यादव, अजय सोलंकी, सीएचओ पूजा राठौर, एएनएम अनीता मालवीय, एमपीडब्ल्यू चिमनलाल अहिरवार का विशेष सहयोग रहा।

About The Author