तीर्थंकर परमात्मा की भक्ति में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, श्रद्धाभाव से की पूजा अर्चना

IMG-20260915-WA0001

बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ श्रद्धाभाव से प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। सुबह व शाम भगवान की पूजा अर्चना हो रही है तो शाम ढलने के बाद रात 8.15 बजे से प्रभु भक्ति से ओतप्रोत गीत व भजनों की गूंज है।

उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।पर्युषण के पांचवे दिन शनिवार को पक्षाल व केसर पुजा के लाभार्थी कर्मवीर मृदुल मेहता परिवार रहा। इसी तरह प्रातःकालीन आरती एवं मंगलदीपक लाभार्थी हर्ष सुरभि नागौरी परिवार रहा।

प्रातःकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी गुप्त परिवार रहा। भगवान की अंगरचना लाभार्थी कर्मवीर,मृदुल मेहता परिवार रहा। संध्याकालीन आरती एवं मंगल दीपक लाभार्थी प्रेमचंद, सुरेन्द्रकुमार, कुलदीप गुगलिया परिवार रहा। संध्याकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती

माता की आरती के लाभार्थी लादूसिंह, अमित, दीपककुमार लोढ़ा परिवार रहा। परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार एवं गौतमचंद, नवीनकुमार रावी सिंघवी परिवार रहा। अंगरचना बनाने में सहयोग संजय लोढ़ा, जितेन्द्र आंचलिया, दिनेश गोलेछा,

साक्षी आंचलिया,संयम कर्णावट, खुशी मेहता, आकर्षि कोठारी, कनिका गुगलिया, श्रेयांश गुगलिया, नमन गोलेछा, युग कावड़िया, खुशी मेहता, लक्की खाब्या, यशवी खाब्या, सिधीक्षा खाब्या आदि का रहा।पर्युषण के चौथे दिन शुक्रवार रात में भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान की भक्ति की। प्रारंभ में कुलदीप गुगलिया ने

मंगलाचरण किया। गोविन्द गुरावा ने नवकार भक्ति के साथ भक्ति की है रात जैसे भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके बाद चुनौती नाहर ने परमात्मा की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस से सरोबार कर दिया ओर हर भजन के साथ परमात्मा के जयकारे गूंजायमान होते रहे। उन्होंने मेरे मन में पार्श्वनाथ

, महावीर बनके, पर्युषण का महीना है, बजे कुण्डलपुर में बधाई, दादा तुझपे भरोसा है, दादा तेरा क्या फर्ज नहीं, किसने सजाया तेरा दरबार जैसे मन को भक्ति के रंग से भिगोन वाले भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में श्रावक ही मेरी पहचान है भजन के माध्यम से जिनशासन एवं श्रावक की महिमा बताई।

भक्ति संध्या का आनंद लेने के लिए आजादनगर, शास्त्रीनगर, आरके कॉलोनी, अहिंसा विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण प्रतिदिन पहुंच रहे है। पर्युषण में रविवार रात मनीष सोनी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि

पर्युषण महापर्व में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा एवं परमात्मा की अंगरचना की जा रही है। प्रातःकालीन आरती सुबह 9 बजे से एवं संध्याकालीन आरती रात 8 बजे हो रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से

पर्युषण पर्व में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होकर कर्मो की निर्जरा करने एवं भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है।

About The Author