राजस्थान समाज

राजस्थान। दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से केकड़ी में, व्यवस्थाओं को लेकर बैठक सम्पन्न,

300 बहनों की भागीदारी रहेगी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। केकड़ी-विश्व हिन्दू परिषद केकड़ी द्वारा गीता भवन में आयोजित बैठक में दुर्गावाहिनी के सप्त दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।विहिप जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावाहिनी का यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई सायं से 24 मई दोपहर तक पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित होगा। इसमें चित्तौड़ प्रांत से लगभग 300 बहनों के भाग लेने की संभावना है।बैठक को संबोधित करते हुए लता पंड्या ने कहा कि दुर्गावाहिनी द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रभक्त एवं संस्कारवान युवतियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा दी जाएगी तथा सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।वर्ग पालक एवं प्रांत धर्माचार्य प्रमुख नरेन्द्र भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ग की सफलता के लिए संगठित होकर निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में प्रांत सह संयोजिका प्रीति साहू, अजयमेरू विभाग संगठन मंत्री बनवारी, कोटा विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद, जिला उपाध्यक्ष चांदमल अग्रवाल, जिला सेवा प्रमुख शंभू सिंह, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका योगिता, मातृशक्ति जिला सेवा प्रमुख विनीता जोशी, प्रखंड उपाध्यक्ष नवल जांगिड़, रामावतार चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख, प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री, नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट, सह मंत्री ओमप्रकाश सोनी, प्रभात कीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author