ई.एल.सी के तत्त्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20260911-WA0002

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में ई.एल.सी. के तत्त्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्करराज मीणा ने की तथा विशिष्ट अतिथि रामावतार मीना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पुष्करराज मीणा ने नैतिक मतदान, स्वस्थ मतदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभन मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के

प्राचार्य द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. मूलचंद खटीक ने किया। उन्होंने प्रभावी मंच संचालन के माध्यम से विद्यार्थियों को

मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका से अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. ऋचा अंगिरा, प्रो. प्रियंका ढाका, प्रो. शशि कान्त मीना, बसंती मीणा, प्रो. विजय परमार, प्रो. नरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रो.

रवि जैन, सुरेश पेसवानी, यूसुफ, अवतार चौहान, स्वयंसेवक निशा शर्मा, जान्हवी शर्मा, प्रीति गुर्जर सुमन बलाई, हरिप्रिया शर्मा, विद्या कीर, तरन्नुम देशवाली एवं शिवानी गुर्जर सहित आदि उपस्थित रहे। ई.एल.सी. के तत्त्वाधान में आगामी दिवसों में निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

About The Author