, ,

राजस्थान। शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर, उपनिदेशक ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण

भामाशाह के कार्यों की उपनिदेशक ने की प्रशंसा, विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने पर जोर शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। फुलियाकलां-राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के उपनिदेशक समसा सुनील दत्त शर्मा ने स्थानीय ब्लॉक के एसीबीईओ-2 के साथ उपखंड क्षेत्र के दो शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आवासीय…

1 minute

Read Time

भामाशाह के कार्यों की उपनिदेशक ने की प्रशंसा, विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने पर जोर

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। फुलियाकलां-राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के उपनिदेशक समसा सुनील दत्त शर्मा ने स्थानीय ब्लॉक के एसीबीईओ-2 के साथ उपखंड क्षेत्र के दो शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।उपनिदेशक ने सर्वप्रथम श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलियाकलां का अवलोकन किया।

इस दौरान विद्यालय में भामाशाह सत्यनारायण लड्डा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन एवं भामाशाहों के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पहचान दिलाई जा सकती है।

उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद उपनिदेशक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं हॉस्टल, कनेछन कला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उपनिदेशक ने बालिकाओं से व्यक्तिगत संवाद कर हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया, जिस पर बालिकाओं ने संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की गुणवत्ता, मॉनिटरिंग एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed