दतिया। जिला कुराश संघ द्वारा 10 मई 2026 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं का सम्मान समारोह का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड दतिया में किया जाएगा।संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में जिले के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना तथा खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करना है।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में भूमि पाल, हासिम खान, चंचल पटवा, कृष्णा यादव, माही साहू, नव्या रजक, लवेश नायक, रुद्र शर्मा, ऋषि राय, निकुंज गुर्जर, अनन्या प्रजापति, प्रतीक्षा दोहरे, इंद्रकांत पाल, आस्था सेन एवं मानवी राजा बुंदेला आदि शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों की माताओं को भी समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप अग्रवाल, उपस्थित रहेंगे।समारोह में जिले के खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।




