,

भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ

हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में पहली बार सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शहर में छोटी हरणी हनुमान टेकरी स्थित काठिया बाबा आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य 8 जून से…

2 minutes

Read Time

हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में पहली बार सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शहर में छोटी हरणी हनुमान टेकरी स्थित काठिया बाबा आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य 8 जून से शुरू होने वाले इस महायज्ञ का समापन 14 जून को होगा।

इस भव्य आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ की गई है। महायज्ञ यज्ञाचार्य आचार्य श्री मुकेश अवस्थी महाराज श्रीधाम वृन्दावन होंगे। महायज्ञ के साथ इस अवधि में वृन्दावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे से भक्तिपूर्ण रासलीला का भी आयोजन आश्रम परिसर में होगा।

महायज्ञ के लिए आश्रम परिसर में पांडाल तैयार किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन यजमान आहूति देंगे। महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के अनुसार पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु होने वाले विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में 111 कलशों को लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किया जाएगा।

महायज्ञ की पूर्णाहुति होने के बाद यजमानों को लक्ष्मी कलश प्रदान किए जाएंगे। विशेष औषधियों से हवन दसविद् लक्ष्मी प्राप्ति,ऋण मुक्ति, रोग नाश ओर राष्ट्र कल्याणार्थ के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ पर 8 जून को सुबह 8 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर छोटी हरणी से यज्ञ मण्डप तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद यज्ञ मण्डप प्रवेश, देवता स्थापना पूजन, अग्नि मंथन होकर यज्ञ प्रारंभ होगा। महायज्ञ के तहत 9 जून को गुड, केसर, अनार, हरिद्रा अनके प्रकार के द्रव्यों से हवन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 जून को अभिजीत मुर्हुत में होगी। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने बताया कि समाज के सभी वर्गो की सहभागिता इस आयोजन में हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने में छोटी हरणी के ग्रामवासियों का भी पूरा सहयोग आयोजन समिति को प्राप्त हो रहा है।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor