• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 29, 2026
in प्रशासन, मध्यप्रदेश
0
जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। भारत सरकार एवं राज्य शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में आगामी जनगणना कार्य एवं उससे संबंधित सभी गतिविधियों के सफल संचालन, समुचित *समन्वय और प्रभावी पर्यवेक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशानुसार गठित जनगणना समन्वय समिति में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखड़े को अध्यक्ष तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर को संयोजक नियुक्त किया गया है।

समिति में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं योजना/सांख्यिकी अधिकारी दतिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी दतिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति जिले में जनगणना से संबंधित समस्त प्रशासनिक, तकनीकी एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगी।

समिति का प्रमुख दायित्व जनगणना कार्य की तैयारी, कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण व्यवस्था, सूचनाओं का संकलन, आईटी आधारित कार्यों का संचालन, प्रचार-प्रसार तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना रहेगा,कलेक्टर वानखड़े ने निर्देशित किया है कि जनगणना कार्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है।

जिसमें सभी संबंधित विभाग पूर्ण समन्वय, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें,उन्होंने कहा कि जनगणना के *माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के आवंटन का आधार बनते हैं, इसलिए इसकी शुद्धता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।

समन्वय समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करेगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगी, ताकि जिले में जनगणना कार्य सुचारु, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सुनी 120 से अधिक आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

Next Post

पंडेर में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

Next Post
पंडेर में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

पंडेर में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri