संजीवनी लेकर लौटे हनुमान, बची लक्ष्मण की जानश्री रामलीला महोत्सव में राम के विलाप ने दर्शकों को किया भाव-विभोर

IMG-20261007-WA0005

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय महलों के चौक में धर्म प्रचारक रामायण मंडल, काशी-वाराणसी के कलाकारों द्वारा शाहपुरा नगर पालिका के सहयोग से आयोजित संगीतमय श्री रामलीला महोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालुओं और दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला में लक्ष्मण को शक्ति लगने से लेकर हनुमान जी द्वारा सूर्योदय से पहले संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाने तक के प्रसंग का बेहद प्रभावशाली एवं

सजीव मंचन किया गया।रामलीला में लंका की सेना और प्रभु श्रीराम की सेना के बीच हुए युद्ध के दौरान मेघनाद द्वारा लक्ष्मण जी को शक्ति लगने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। लक्ष्मण जी को अचेत देखकर प्रभु श्रीराम के विलाप का मार्मिक मंचन किया गया। इसके बाद हनुमान जी द्वारा आकाश मार्ग से हिमालय पहुंचकर संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग मंचित किया गया, जिसे देखकर पूरा पंडाल जय

श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।रामलीला में कुंभकरण और लंकापति रावण के बीच हुए संवाद का भी प्रभावी मंचन किया गया। वहीं हनुमान जी और कुंभकरण के बीच हुए युद्ध के दृश्य ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। कलाकारों की शानदार अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और संगीत ने पूरे

वातावरण को राममय बना दिया।रामायण मंडल के संयोजक पंडित राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेंद्र कुमार रेगर थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन ने की। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद भावना सेन, पार्षद युवराज रेगर, चेतन कुमार एवं आनंद कुमार मौजूद रहे।अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की आरती की।

आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक रघुनाथ प्रसाद वैष्णव, ठाकुर शक्ति सिंह परिहार, रामेश्वर धाकड़, चंद्र प्रकाश जोशी, अशोक चास्टा, सुभाष व्यास, अमर सिंह एवं सीताराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।

About The Author