राजस्थान 5 जनवरी शाहपुरा
अंधेर नगरी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट
शाहपुरा भीलवाड़ा मुख्य मार्ग पर बडेसरा फैक्ट्री के बाहर ट्रौला और मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, हादसा इतना भीषण था कि बाइक्स बाइक सवार युवक कि मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित बताया, मृतक की पहचान राहुल नायक के रूप में हुई, हादसे में बाइक पर सवार मां बेटी भी घायल हो गई, प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार ट्रेलर तेज गति से आ रहा था। जिसका संतुलन बिगड़ गया, सामने से आ रहे बाइक सवार युवक कि आमने-सामने भिड़ंत हो गई हादसा होने पर मौके पर अपरा तफरी मच गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, पुलिस मामला दर्ज कर, जांच शुरू की।

























