राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में अहम नियुक्ति, शाहपुरा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष बने बलवंत सिंह खामोर।

शाहपुरा(भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव (संगठन) केशव तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार बलवंत सिंह खामोर को शाहपुरा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक…

1 minute

Read Time

शाहपुरा(भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव (संगठन) केशव तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार बलवंत सिंह खामोर को शाहपुरा

विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव एवं राष्ट्रीय प्रभारी के अनुमोदन से की गई है।

उल्लेखनीय है कि बलवंत सिंह खामोर वर्तमान में प्रशासक विजय भंवर कंवर के पति हैं तथा क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान है। वे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।बलवंत सिंह खामोर का कहना है

कि संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं

को प्राथमिकता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस नियुक्ति से शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बलवंत सिंह खामोर को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed