,

रामकोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के तहत जीएसटी मिला उपहार कार्यक्रम किया।

रामकोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के तहत जीएसटी मिला उपहार कार्यक्रम किया।भारतीय जनता पार्टी विधान सभा रामकोला के भाजपा मण्डल रामकोला में विधान सभा स्तर का जीएसटी सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प आर्चन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम…

2 minutes

Read Time

रामकोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के तहत जीएसटी मिला उपहार कार्यक्रम किया।भारतीय जनता पार्टी विधान सभा रामकोला के भाजपा मण्डल रामकोला में विधान सभा स्तर का जीएसटी सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प आर्चन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बच्चा पाण्डेय उर्फ नवीन, कार्यक्रम सन्योजक / विशिष्ट अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ और वक्ता के रूप में राम गोपाल गुप्ता जिला मंत्री रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राम गोपाल गुप्त ने कहा की जीएसटी एक देश एक कर के रूप में एक वरदान है, जिससे व्यापारियों और आम जनता को बहुत लाभ हुआ है। विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ ने कहा की आज पुरा विश्व भारत को नयी उमीद से देख रहा है और भारत अपने हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है। मुख्य अतिथि डॉक्टर बच्चा पाण्डेय ‘नवीन’ ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी घटा कर किसानों, व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है और आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्षगण, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा और सैकड़ों कार्यकर्ता व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और जीएसटी के लाभों पर चर्चा की और कहा कि यह सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता एवं संचालन निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी , विजय खेतान,विचित्र मणि,आनंद मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिलाल कुशवाहा प्रसिद्ध नाथ दुबे, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविंद्र प्रसाद, राजेन्द्र राव, मृत्युंजय पाण्डेय, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, शेष नाथ, अखिलेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता और व्यापारी बंधु लोग मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed