देश-विदेश प्रशासन राजनीति राजस्थान समाज

शाहपुरा में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए गो भक्तों का उमडा जनसैलाब एसडीएम को दिया ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर आज शाहपुरा में प्रातः काल 10:00 बजे महलों की चौक से युवा, माता-बहिने, बुजुर्गों का सड़कों पर उमड़ा जनसेलाब ने जय गौ माता के नारों से गुंजा दिया।

जिला गो प्रचार रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा गौ सेवा का राष्ट्रीय कानून बनाने को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम 11000 हस्ताक्षर युक्त पत्रको को तहसील गौ प्रभारी सुगन बोहरा व नगर गो प्रभारी दिनेश प्रजापत, सुमित प्रजापत ने लाल कपड़े में बांधकर लच्छे में लपेटकर ज्ञापन सोपा गया।

प्रातः काल 10:00 बजे महलों की चौक से सभी सनातनी अपने हाथों में तख्तियां तथा भगवा पताका लिए हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर शाहपुरा को गुंजा दिया।आगे हाथों में बैनर झंडिया पताका को लेकर डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे।

पीछे एक वाहन रैली वाहनों में भगवा पताका लहराते ऐसा लग रहा था मानो शाहपुरा के सभी सनातनी होने की गवाही दे रहे थे। गौ भक्तों में जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़, तहसील प्रभारी सुगन बोहरा, विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, बजरंग सिंह राणावत, पंकज सुगंधी, राजाराम पोरवाल, रमेश मारू ,

अविनाश जीनगर, मोहनलाल गुर्जर, मुकेश प्रजापत, कन्हैया लाल वर्मा, जगदीश जाट, सुरेश गुर्जर, कालूराम बंजारा, जितेंद्र पाराशर,निखिल जीनगर, महिला मोर्चा से तारा चास्टा, खुश राज वैष्णव तथा हस्ताक्षर टीम से सुमित प्रजापत ,दिनेश प्रजापत हितेश पेशवानी, राघव प्रताप ,अजय प्रजापत, गोविंद प्रजापत, चांद कुमावत, महेंद्र प्रजापत अमन सेन, अनिल लोहार, यश प्रजापत, दीपक, पवन प्रजापत आदि कई समाजों के प्रमुख व हिंदू संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

About The Author