खान्या के बालाजी में हो रही श्री शिवमहापुराण कथा के तहत महलों के चौक से निकली कावड़ यात्रा

IMG-20260823-WA0031(1)

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

श्री खान्या के बालाजी महंत श्री श्री 108 श्री रामदास जी त्यागी महाराज की असीम अनुकम्पा से व कथा वाचक देवकिशन शास्त्री सानिध्य में चल रही शिवमहापुरण कथा के अंतर्गत शिव भक्तों द्वारा विशाल कावड़ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया।यह कांवड़ यात्रा महलों के चौक से होते हुए चारभुजा नाथ मन्दिर, सदर बाजार,

चमनाबावड़ी,कुंडगेट, त्रिमूर्ति चौराया, रामद्वारा,कॉलेज के सामने पोस्ट ऑफिस होते हुए।कथा स्थल खान्या के बालाजी पहुची।रास्ते मे जगह-जगह भक्तों ने पण्डित देवकिशन जी शास्त्री व कावड़ियों का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।

खान्या के बालाजी मन्दिर प्रांगण में कावड़ियों की पूजा-आरती कर कावड़ियों व कथा वाचक पंडित देवकिशन जी शास्त्री का स्वागत सत्कार किया गया।

शाहपुरा में श्री शिवमहापुराण कथा का यह तीसरा साल है जिसमे पण्डित श्री देवकिशन जी शास्त्री बालाजी मन्दिर प्रांगण में कथा कर रहे है।जिसमे इनके सहयोगी राजेश शर्मा,युवराज जोशी आदि का मुख्य सहयोग रहता है।

About The Author