दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो 315 बोर के अवैध कट्टे और दो खाली खोके भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
घटना का विस्तृत विवरण,12 नवंबर 2025 को फरियादी अकबर खान पुत्र रशीद खान (उम्र 47 वर्ष), निवासी भांडेरी फाटक, दतिया, द्वारा ट्रॉमा सेंटर जिला चिकित्सालय दतिया में पुलिस को देहाती नालसी दी गई।
फरियादी ने बताया कि आरोपी महेंद्र वर्मा, संजय कुशवाह एवं एक अन्य व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर उस पर जानलेवा हमला किया तथा हत्या की नीयत से गोली चलाई। घटना में फरियादी बाल-बाल बच गया,शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने अप. क्र. 716/25, धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सायबर सेल की सहायता से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दीं।
प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने आरोपी महेंद्र पुत्र धन्य प्रसाद वर्मा निवासी निदान का कुआं, दतिया तथा संजय पुत्र मनीराम कुशवाह निवासी गल्ला मंडी के पीछे, दतिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो 315 बोर के अवैध कट्टे और 2 खाली खोके भी बरामद किए,
जिन्हें अपराध में प्रयुक्त माना जा रहा है, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विधि अनुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम, इस सफल अभियान में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 739 बृजमोहन, आरक्षक 368 अरविंद, 298 रविंद्र यादव, 765 आनंद तोमर, 695 गोविंद भदौरिया, 698 रविंद्र यादव, 607 हेमंत, 90 अजय सिरोही, 844 छोटे, 634 छविराम यादव, आरक्षक शुभम, सायबर सेल, इन सभी के समन्वय और तत्परता से पुलिस को यह सफलता मिली।
दतिया पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि जिले में गंभीर अपराधों और अवैध हथियारों के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की समय पर कार्रवाई से शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

























