• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 101 प्रकरण दर्ज, 20 खदानों के पट्टे निरस्त।

Andher Nagri by Andher Nagri
December 31, 2025
in अपराध (क्राइम ), प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार
0
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 101 प्रकरण दर्ज, 20 खदानों के पट्टे निरस्त।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के नेतृत्व में खनिज विभाग द्वारा चलाए गए सघन जांच एवं निरीक्षण अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में खनन क्षेत्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर लगातार निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान खनिज नियमों के उल्लंघन के कुल 101 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इन प्रकरणों में अवैध उत्खनन, बिना अनुमति खनिज परिवहन, रॉयल्टी चोरी एवं नियमों की अवहेलना जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। सभी मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोषियों पर अर्थदंड अधिरोपित किया जा रहा है, साथ ही अन्य दंडात्मक प्रावधान भी लागू किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। खनिज मद में 40 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई है, जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 133 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाती है।

यह राशि ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त, गंभीर, अनियमितताओं एवं पट्टों की शर्तों के उल्लंघन के मामलों में 20 खदानों के पट्टे निरस्त किए गए हैं।

बताया गया है कि इन पट्टेदारों द्वारा समय-सीमा में डेड रेंट, अन्य देय शुल्क जमा नहीं किए गए थे अथवा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण नहीं की गई थीं। पट्टे निरस्तीकरण की यह कार्रवाई खनन नियमों के कड़ाई से पालन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी एवं सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाए।

खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी निरंतर अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके और जिले के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर अब कठोरतम कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#mining#newyear#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश
Previous Post

नववर्ष पर जिलेवासियों को देवास पुलिस की ओर से उपहार।

Next Post

संवाद से समाधान” लापरवाही पर सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस

Next Post
संवाद से समाधान” लापरवाही पर सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस

संवाद से समाधान" लापरवाही पर सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri