, ,

संवाद से समाधान” लापरवाही पर सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस

शाखा प्रभारी की एक वेतन वृद्धि रोकने व कम्‍प्‍यूटर आपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश पचोर न्यूज:-राजगढ़ 30 दिसम्‍बर, 2025जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार…

1 minute

Read Time

शाखा प्रभारी की एक वेतन वृद्धि रोकने व कम्‍प्‍यूटर आपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश

पचोर न्यूज:-राजगढ़ 30 दिसम्‍बर, 2025जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है।

यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह श्रम विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुन कर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया।यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता नाथूलाल जाटव द्वारा बताया गया कि स्‍वर्गीय बद्रीलाल पिता लक्ष्‍मण जाटव की मृत्‍यु 24 फरवरी 2025 को हुई थी। 2 मार्च को अंत्‍येष्टि सहायता हेतु नगर परिषद पचोर में आवेदन दिया था।

लेकिन आज दिनांक तक अंत्‍येष्टि सहायता राशि नहीं मिली। कलेक्‍टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस, शाखा प्रभारी मांगीलाल गुर्जर की एक वेतन वृद्धि रोकने व कम्‍प्‍यूटर आपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed