• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ पर गणित मेले का आयोजन।

Andher Nagri by Andher Nagri
December 23, 2025
in मध्यप्रदेश, शिक्षा
0
श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ पर गणित मेले का आयोजन।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। श्रीनिवास रामानुजन अयंगर की 137वी. जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित मेले का आयोजन किया गया।

इस गणित मेले में मुख्य अतिथि डॉ सुभाष जी कौशिक( पीजी कॉलेज भौतिक शास्त्र प्रोफेसर) पुरुषोत्तम जी मिश्रा (सेवानिवृत प्रधानाध्यापक) विशिष्ट अतिथि, पंचम सिंह जी कौरव (अध्यक्ष केशव बाल विकास समिति, मनोज जी गुप्ता (प्राचार्य/प्रबंधक केशव बाल विकास समिति) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ| सरस्वती वंदना के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधक मनोज जी गुप्ता द्वारा अतिथि परिचय कराया गया।

अतिथि परिचय के पश्चात उन्होंने बताया कि आज हम श्रीनिवास रामानुजन की जयंती बनाने के लिए आज हम सभी यहां पर एकत्रित हुए है उनकी जयंती हम भरतगढ़ विद्यालय पर गणित मेले के रूप में मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गणित मेले की शुरुआत आज से 14 वर्ष पहले सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ से हुई ।

चार-पांच वर्षों तक गणित मेले का आयोजन होने के पश्चात प्रांतीय क्षेत्रीय एवं अखिल भारतीय अधिकारियों द्वारा सन 2016 में देशभर के विद्या भारती एवं अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को बुलाकर मेले का अवलोकन कराया गया तब उसके बाद यह तय किया गया की श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को गणित मेले के रूप में सभी विद्यालयों में मनाएंगे ऐसी सूचना केंद्र सरकार द्वारा सभी विद्यालयों को सूचना दी गई तब से 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन की जयंती गणित मेले के रूप में मनाई जाती है।

अतिथि परिचय के पश्चात अतिथि स्वागत हेतु प्रधानमंत्री भैया अंकित पाल एवं उप प्रधानमंत्री भैया अमित पचौरी द्वारा अतिथियों का मंगल तिलक कर श्रीफल भेंट किया गया। इसके पश्चात संगीत आचार्य विनोद पुरोहित एवं विद्यालय की बहनों द्वारा एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया गीत की समाप्ति के पश्चात कार्यक्रम की संपूर्ण भूमिका कृष्ण मुरारी साहू (वैदिक गणित प्रांतीय प्रमुख) द्वारा रखी गई।

इस कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा निर्मित हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया तथा इसके पश्चात बहन राखी कुशवाहा द्वारा गणित गीत प्रस्तुत किया इस गणित गीत के लिए बहन राखी कुशवाहा को मुख्य अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप उसे राशि भेंट की गई।

मुख्य अतिथि डॉ सतीश जी कौशिक द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के संपूर्ण जीवन चरित्र के बारे में बताया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि जहां चाह होती है वहां राह मिल जाती है आज श्रीनिवास रामानुजन की जयंती है एवं राष्ट्रीय गणित दिवस मना रहे है।

गणित एवं भारत एक दूसरे के पूरक है दुनिया को अगर गणित दिया है तो केवल भारत में ही दिया है इसलिए भारत के कण-कण में गणित के सूत्र समाए हुए है बल्कि अपने भारत में तो कहा गया है एवं स्वीकार करते हैं की भारत ने जब जीरो दिया तब जाकर सभी लोगों को गिनती आई एवं दशमलव भी भारत द्वारा दिया गया ।

जिसके द्वारा ही आज हम चांद पर पहुंच पाए जैसे हमारे यहां कहा जाता है कि साथ का अंक शुभ होता है तो इसमें क्या-क्या साथ होते है जैसे सप्ताह, सप्त पर्वत होते मैं, सप्त नदियां होती है, सप्त ऋषि होते हैं हमारे यहां 12 राशियां हैं,18 पुराण है, चार धाम है, 12ज्योतिर्लिंग है, 51 शक्तिपीठ हैं हम जितनी जगह भी देखेंगे हर जगह आपको कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ गणित मिल ही जाएगा।

एवं गणित के प्रति अपनी रुचि बढ़ाएं मेहनत करें परिश्रम करें जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति गणितज्ञ बन जाए बल्कि अपनी-अपनी प्रतिभाओं को पहचाने तो पहचान के साथ उसे क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत लगाके काम करें और आपको सफलता मिलेगी और आप भी इस जीवन के उच्चतम शिखर पर पहुंच पाएंगे एवं उन्होंने गणित शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव बाल विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह जी कौरव द्वारा की गई अंत में भैया बहनों को पुरस्कार वितरण कर इकाई प्रमुख राम गोपाल शर्मा जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं इस कार्यक्रम का संचालन बहन रोहिणी कुशवाहा के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य/दीदी उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#दतिया#मध्यप्रदेश
Previous Post

पर्यावरण बचाने के लिए बच्चे भी आए सड़कों पर

Next Post

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ग्राहक दिवस

Next Post
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ग्राहक दिवस

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ग्राहक दिवस

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri