अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ग्राहक दिवस

दिनांक 24 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा संगठन के स्थापना दिवस (स्थापना दिनांक 24 दिसंबर 1974) को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम पीतांबरा पीठ मंदिर पर ग्राहक दिवस की बधाई देने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा ग्राहकों को ग्राहक जागरूकता…

1 minute

Read Time


दिनांक 24 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा संगठन के स्थापना दिवस (स्थापना दिनांक 24 दिसंबर 1974) को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम पीतांबरा पीठ मंदिर पर ग्राहक दिवस की बधाई देने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा ग्राहकों को ग्राहक जागरूकता संबंधी पत्रक वितरण कर ग्राहकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। विभिन्न जिलों से मंदिर पर आए दर्शनार्थियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर एक दूसरे को बधाई दी।

तदोपरांत न्यू कलेक्टरेट स्वागत कक्ष में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमें संगठन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी तथा संगठन द्वारा की जा रही ग्राहक जागरूकता संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में स्वप्निल वानखड़े, जिला कलेक्टर, विशिष्ट अतिथि कवचे जी, संतोष तिवारी एसडीएम दतिया, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव एवं दतिया जिले के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, डीएसओ त्रिपाठी, एवं सभी विभागों के प्रतिनिधि नगर अध्यक्ष रामकुमार मोर, जिला कोषाध्यक्ष यशदीप सिंह राजपूत, युवा आई एम प्रमुख कौशल पाठक, सम्माननीय ग्राहक बन्धु एवं मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों ने ग्राहक जागरूकता संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed