पण्डेर -15 जून युवा कंजर समाज सेवा समिति द्वारा कंजर कॉलोनी में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि कोटड़ी-जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपीचंद मीणा रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक मीणा ने समाज के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय पर समाज को भूमि उपलब्ध करवाने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
युवा कंजर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार झंझावात, कोषाध्यक्ष डॉ. रजवंत झंझावात, सचिव डॉ. कृष्णचंद्र कर्मावत एवं डॉ. राजवीर (एमबीबीएस) ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा”, इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान किशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, ए-क्लास ठेकेदार सत्यनारायण चौधरी, महेंद्र गीरुठा, ज्ञानचंद चतरावत, सुनीत झंझावात, राजकमल झंझावात, भागचंद झंझावात,
एएसआई रामफूल कर्मावत, अमित एडवोकेट, भोलूराम झंझावात, रविंद्र नानावत, अजय कर्मावत, जयकिशन, दुर्गाशंकर, संदीप, सुजीत कर्मावत, विकास कर्मावत, रामेश्वर कर्मावत सहित समाज के अनेक युवा, वरिष्ठजन एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में शिक्षा और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया गया।















