7 वोटों से जीते मोहम्मद इशाक, बने शाहपुरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष इशाक
को मिले 21 वोट, राजू लाल कहार को 14; अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी हुआ रोमांचक मुकाबला
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। नगर पालिका आम चुनाव के तहत मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मोहम्मद इशाक ने 7 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत, जबकि प्रतिद्वंद्वी राजू लाल कहार को 14 मत प्राप्त हुए।मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने मोहम्मद इशाक को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम के साथ ही नगर पालिका की नई कार्यकारिणी का गठन भी पूरा हो गया। परिणाम सामने आते ही मोहम्मद इशाक के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।गौरतलब है कि एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी रोमांचक
मुकाबला हुआ था, जिसमें रमेश कुमार सेन ने बाल मुकुंद तोषनीवाल को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया था। अब उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की जीत के साथ नगर पालिका की सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।