, ,

राजस्थान। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुरा में नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत समिति सभागार, शाहपुरा में नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, महिला सशक्तिकरण…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत समिति सभागार, शाहपुरा में नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, महावीर सैनी, जितेन्द्र पाराशर, कैलाश धाकड़, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सूर्य प्रकाश शर्मा ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं नारी शक्ति के सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करते हुए नारी शक्ति वंदन किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मातृत्व वंदना योजना तथा महिला स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज और परिवार के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बेटी जन्म उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवजात बालिका “श्री” एवं उनकी माता सीमा बारेठ का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की गईं। उपस्थित अतिथियों ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया तथा समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह जड़ावत, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आईशा खान, महिला पर्यवेक्षक संजू भील एवं पूजा मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका धाकड़, इंद्रा गुर्जर, ग्राम साथिनों एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टरों की महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी अतिथियों, महिलाओं एवं सहयोगी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, बालिका सम्मान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed