मांडलगढ़ के महुआ में नए पटवारी मनोज कुमार ने कार्यभार संभाला श्रीफल व साफा पहनाकर स्वागत किया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
महुवा, मांडलगढ़ l ग्राम पंचायत महुआ में पटवारी पद पर मनोज कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने पर ग्रामीणों ने श्रीफल व साफा पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सामाजिक
कार्यकर्ता मांडलगढ़ भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, राहुल देव शिव मेडिकल स्टोर, कुलदीप कोली, श्यामलाल मेघवंशी, लक्की सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विश्वास बताया कि नये पटवारी महोदय के आने से क्षेत्र के राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्य और बेहतर होंगे।