शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा पंचायत समिति सभागार में राजीविका के माध्यम से शुरू हुआ पोषण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम।
जिसमे महिला सदस्यों को जेंडर समानता व पोषण पर जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें पोषण सखी मास्टर ट्रेनर के सानिध्य में महिलाओं को स्वास्थ्य, आहार और पोषण सुधार से जुड़ी उपयोगी बातें सिखाई जाएंगी।
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर शिव प्रकाश ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को अपने परिवार और समाज में पोषण सुधार के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि हर घर स्वस्थ और सशक्त बन सके।








