माँ सरस्वती एकेडमी में विज्ञान के चलित मॉडल प्रदर्शनी

WhatsApp Image 2025-11-13 at 3.37.09 AM

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट

आज माँ सरस्वती एकेडमी के बच्चों ने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने कड़ी मेहनत करके अलग-अलग विज्ञान के मॉडल तैयार किए व उनको चला कर दिखाया कि वह किस प्रकार से कार्य करते हैं। चारकोल से जल को शुद्ध कर पीने के उपयोग में लाना, चंद्रयान -3 की कार्यप्रणाली, बांबू ड्रिप सिस्टम के द्वारा पहाड़ से जमीन पर जल को लाना, चंद्रग्रहण व सूर्य ग्रहण की घटना,ज्वालामुखी मॉडल, ह्वदय में शुद्ध रक्त और अशुद्घ रक्त का आदान- प्रदान पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी से पृथ्वी के विभिन्न भागों में गिरने से दिन और रात का होना।

भविष्य में रोबोट की कार्यप्रणाली बिना बिजली के खेतों के अंदर ड्रिप सिस्टम के द्वारा सिंचाई, गोबर गैस संयंत्र द्वारा गैस का निर्माण, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का घटना, पवन चक्की द्वारा बिजली का उत्पादन, घरेलू पानी की टंकी भरने पर मोटर बंद करने हेतु सेंसर, त्रिकोणमिति पार्क, एयर एवं नॉइस पॉल्यूशन मॉडल, श्वसन तंत्र मॉडल, चंद्रयान-3 का मॉडल, रेनवाटर मैनेजमेंट, डॉपलर इफेक्ट, हाइड्रो वाटर प्लांट, ऐसे कुल 78 मॉडल तैयार किए गए जिसमें बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगनशीलता का परिचय दिया। इस मेले को लगाने का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान में रुचि पैदा करना तथा अपनी तर्कशक्ति को विकसित करना है।


इस मौके पर प्राचार्य सुरेश कुमार सुमन ने अपने विद्यालय की टीम के साथ सभी विज्ञान मॉडल का निरीक्षण कर बच्चों से जानकारी प्राप्त की प्राचार्य महोदय ने बताया की बच्चों ने कड़ी मेहनत की और यह मॉडल तैयार की है इसी प्रकार भविष्य में भी देश की उन्नति और प्रगति में यह बच्चे भागीदार बनेंगे यही कामना है।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रबंधक अतुल कुमार गोड़, महेश दशोत्तर, हेमराज सोनगरा, आयुषी अग्रवाल,सरिता बैरागी,मोनू शर्मा,अनिल शर्मा,गोविंद सोनी,कपिल गुप्ता ,आशीष गुप्ता,आत्मविश्वास भावसार शुभम गुप्ता ,सुरभि गुप्ता, आराधना राठौर, पंकज कुंभकार आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

About The Author