,

27 अप्रैल को शाहपुरा में गो माता का गूंजेगा जय घोष हजारों हस्ताक्षर युक्त पत्रक को सौपेगे ज्ञापन के साथ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-गो सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा देश भर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर गो सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः काल…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-गो सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा देश भर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर गो सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।

जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः काल 9:00 बजे महलों की चौक मे सभी समाज प्रमुख समाज के सभी सदस्यों को लेकर , प्रभात फेरी व सभी हिंदू संगठन, सभी स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापार मंडल के सभी संगठन, माता बहनों, युवा बुजुर्गों तथा सभी गो भक्तों सनातनी धर्म प्रेमियों को साथ लेकर महलों की चौक से उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र दिया जाएगा

तथा तहसील प्रभारी सुगन बोहरा के अनुसार हस्ताक्षर अभियान हेतु नगर प्रभारी सुमित प्रजापत, दिनेश प्रजापत की टीम के साथ मिलकर लगभग 11000 हस्ताक्षर एकत्र कर प्रार्थना पत्र (ज्ञापन)के साथ देने की तैयारी की गई तथा भजनों के साथ गौ माता की भव्य झांकी को लेकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेंगे।

कार्य के बंटवारे को लेकर बैठक की गई जिसमें जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़, तहसील प्रभारी सुगन बोहरा, नगर प्रभारी सुमित प्रजापत, दिनेश प्रजापत सहित समाज व संगठन के पदाधिकारी कन्हैया लाल वर्मा, गोकुल तेली, भेरूलाल कहार, राजेश सिंह राणावत ,देवेंद्र कुम्हार, जय किशन घुसर, भगवान लढा, राजू कहार, शोभाराम धाकड़ आदि कई उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed