• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

प्याज 2 रुपये, लहसुन 30 रुपये किलो – किसान बेहाल, बिचौलिये मालामाल

Andher Nagri by Andher Nagri
September 28, 2025
in मध्यप्रदेश, रोजगार
0
प्याज 2 रुपये, लहसुन 30 रुपये किलो – किसान बेहाल, बिचौलिये मालामाल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बंटी गर्ग भिंड जिला व्यूरो

रघु ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला – “बिचौलियों की सरकार से और क्या उम्मीद की जाए?

न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो, बाजार मूल्य पर लगे अधिकतम सीमा : लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, उज्जैन और आसपास के जिलों में प्याज और लहसुन के दाम बुरी तरह गिर गए हैं। किसानों को प्याज के 2–3 रुपये किलो और लहसुन के 30 रुपये किलो के भाव मिल रहे हैं, जिससे किसान खुद को ठगा और मजबूर महसूस कर रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकारी लापरवाही और बिचौलियों के दबदबे का परिणाम है। कि “यह भाव गिरने का खेल नहीं, किसानों की मेहनत को लूटने की स्क्रिप्ट है – और इसे बिचौलिए हर साल दोहराते हैं।”

*रघु ठाकुर, संरक्षक, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टीबारिश ने बर्बाद की फसल, सरकार ने छोड़ा किसान को बाजार के हवाले”

रघु ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण किसानों को प्याज और लहसुन की फसल समय पर मंडी पहुंचानी पड़ी। मजबूरी में किसान बेहद कम दामों पर फसल बेच रहे हैं,

जबकि यही फसल कुछ हफ्तों बाद बाजार में प्याज 60 और लहसुन 100 रुपये किलो तक बिकेगी।“बिचौलिए मंडी में सस्ती दरों पर खरीद कर बाद में मनमाने भावों पर बेचते हैं। सरकार यह सब जानती है, लेकिन मौन है क्योंकि यह बिचौलियों की ही सरकार है।” – रघु ठाकुर

पार्टी की मांग: न्यूनतम और अधिकतम मूल्य सीमा तय करे सरकार

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्याज का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹20 प्रति किलो और लहसुन का ₹50–₹60 प्रति किलो तय किया जाए।

इसके साथ ही बाजार में इन फसलों के अधिकतम विक्रय मूल्य की सीमा भी तय की जाए प्याज अधिकतम 30 रुपए प्रति किलो से ऊपर न बिके और लहसुन अधिकतम 75 रुपए प्रति किलो से अधिक न बिके

ठाकुर ने कहा कि “किसानों के लिए सिर्फ एमएसपी काफी नहीं, बाजार पर भी लगाम जरूरी है।रायसेन में खरीदी के बाद भी भुगतान नहीं, किसान ने की आत्महत्या की कोशिश-: रघु ठाकुर ने रायसेन जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार ने मूंग की खरीदी तो की, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं मिला।

इससे तंग आकर एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की। ठाकुर ने इसे शर्मनाक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया। “फसल की खरीद हो जाए और भुगतान न हो, तो सरकार के पास किसानों की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचता।” – रघु ठाकुर विश्लेषण:

कृषि उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी के बिना किसान खुला शिकार बने रहते हैं।

बिचौलियों की जमाखोरी और सरकारी उदासीनता ने देश में कृषि संकट को स्थायी बना दिया है।रघु ठाकुर की मांग एक नई बहस को जन्म देती है – क्या केवल एमएसपी पर्याप्त है, या बाजार पर भी नियम लागू किए जाने चाहिए?

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर वानखडे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

Next Post
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर वानखडे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर वानखडे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri