,

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर 18 अत्याधुनिक 112 एफआरवी वाहन किए रवाना। दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के द्वारा डायल 112 के 18 नवीन एफआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों के लिए रवाना किया गया। यह वाहन पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिला…

1 minute

Read Time

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर 18 अत्याधुनिक 112 एफआरवी वाहन किए रवाना।

दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के द्वारा डायल 112 के 18 नवीन एफआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों के लिए रवाना किया गया।

यह वाहन पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिला दतिया को आवंटित किए गए है, इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।नागरिकों की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से सुसज्जित नवीन डायल 112 वाहन नवीन एफआरवी वाहन अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस है।

अब सिर्फ 112 डायल करने पर पुलिस (100), स्वास्थ्य/एम्बुलेंस (108), अग्निशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सिडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 से उपलब्ध होंगी, प्रमुख सुविधाएं जीपीएस सिस्टम व लाइव कैमरा – वाहनों की लोकेशन और घटनास्थल की वास्तविक समय मॉनिटरिंग संभव।बॉडी वार्न कैमरा –

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित। डैश कैमरा – घटनास्थल का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध। फर्स्ट एड किट व स्ट्रेचर – तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध।अग्निशमन यंत्र – आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत कार्य।

इस नवीन पहल से दतिया जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता प्राप्त होगी, जिससे जनसुरक्षा और पुलिस पर जनविश्वास दोनों और मजबूत होंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed