विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि व रचनात्मक के साथ-साथ गणित, विज्ञान व प्रौद्योगिकी में अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12वीं तक की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि व रचनात्मक के साथ-साथ गणित, विज्ञान व प्रौद्योगिकी में अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।

कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बालिकाओं ने भोजन व स्वास्थ्य ,परिवहन व संचार, संसाधन प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, कचरा प्रबंध व गणितीय संरूपण संबंधी मॉडलों का निर्माण किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः राधिका गुर्जर, बुलबुल तेली व वैशाली कोली व सीनियर वर्ग में क्रमश: पलक कोली ,सुमन गवारिया व ललिता कोली रही। विद्यालय की सभी बालिकाओं द्वारा मेले का अवलोकन किया गया व बालिकाओं द्वारा बनाए गए मॉडल की क्रियाविधि को समझा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रीता धोबी जी, पीयूष गदिया, राकेश खटीक, शिवप्रसाद शर्मा , तबस्सुम खान ,शकुंतला छिपी, ममता सिंघानिया ,इंदिरा जैन ,ज्योति सुमन मय समस्त स्टाफ ने भी विज्ञान मेले का अवलोकन किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed