, ,

नई दिल्ली में आयोजित एनएफपीआरसी फाउंडेशन की कार्यशाला में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की सहभागिता

राजस्थान-राजेन्द्र खटीक। नई दिल्ली-एनएफपीआरसी फाउंडेशन द्वारा सांसदों एवं विधायकों के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता कर कौशल विकास एवं विकसित भारत के विज़न पर आयोजित विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।…

1 minute

Read Time

राजस्थान-राजेन्द्र खटीक। नई दिल्ली-एनएफपीआरसी फाउंडेशन द्वारा सांसदों एवं विधायकों के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता कर कौशल विकास एवं विकसित भारत के विज़न पर आयोजित विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को साकार करने के लिए युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशलयुक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, डिजिटल दक्षता तथा रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करना समय की प्रमुख आवश्यकता है।शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त सुझाव, अनुभव एवं मार्गदर्शन उनके लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नवाचारों एवं कौशल विकास से जुड़े विचारों को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हों तथा वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़कर ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति दी जा सकती है।

इसी उद्देश्य के साथ वे अपने क्षेत्र में कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं युवा सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed