शाहपुरा में पीएम फ्लेक्स मीडिया प्रिंटर्स का शुभारंभ

IMG-20260819-WA0022

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा

शाहपुरा में पीएम फ्लेक्स मीडिया प्रिंटर्स का शुभारंभ शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। अत्याधुनिक मशीन एवं बेहतरीन कम्पोजिशन सिस्टम से सुसज्जित इस प्रिंटिंग प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक फ्लेक्स प्रिंटिंग की सुविधा अब शाहपुरा में ही उपलब्ध हो सकेगी।लंबे समय से क्षेत्र में बड़े आकार एवं आधुनिक डिजाइन के फ्लेक्स प्रिंटिंग कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पीएम फ्लेक्स मीडिया प्रिंटर्स में विभिन्न आकार एवं आधुनिक शैली के फ्लेक्स तैयार किए जा सकेंगे।

इससे ऐसे कार्यों के लिए भीलवाड़ा अथवा जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर, ख्यातनाम कवि एवं साहित्यकार कैलाश मण्डेला ने बताया कि उनके लिए यह उपक्रम व्यवसाय के साथ-साथ सेवा का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फ्लेक्स प्रिंटिंग के क्षेत्र में तकनीक और प्रस्तुतीकरण के स्तर पर तेजी से बदलाव हुए हैं। प्रतिष्ठान में होर्डिंग, बैनर एवं विज्ञापन सामग्री के साथ-साथ गृहसज्जा, वॉल डेकोरेशन, कैनवास, स्टैंडी तथा विभिन्न प्रकार की शीट्स पर फोटो एवं डिजाइन प्रिंटिंग की सुविधा भी उपलब्ध

रहेगी।मण्डेला ने कहा कि उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण प्रिंटिंग, समयबद्ध कार्य तथा भाषायी शुद्धता और कलात्मकता के साथ विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री का प्रभावी प्रस्तुतीकरण प्रतिष्ठान का प्रमुख ध्येय रहेगा।

पीएम फ्लेक्स मीडिया प्रिंटर्स के शुभारंभ से शहर एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आगामी चुनावों, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में इस नई प्रिंटिंग सुविधा का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलने की उम्मीद है।

About The Author