,

सम्मान समारोह एवं 28 वा लोककवि मोहन मंडेला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 29 को देशभर के कवि होंगे शामिल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-साहित्य सृजन कला संगम शाहपुरा द्वारा राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोककवि स्व.मोहन मंडेला जी स्मृति में आयोजित होने वाला लोककवि मोहन मंडेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष 29 नवम्बर को 28 वे संस्करण में भव्य रूप में आयोजित होगा। संस्थान अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया की यह…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-साहित्य सृजन कला संगम शाहपुरा द्वारा राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोककवि स्व.मोहन मंडेला जी स्मृति में आयोजित होने वाला लोककवि मोहन मंडेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष 29 नवम्बर को 28 वे संस्करण में भव्य रूप में आयोजित होगा।

संस्थान अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया की यह आयोजन लोक साहित्य और लोक संस्कृति को आगे बढाने की दिशा में एक सशक्त परम्परा बन चुका है।

इस बार देशभर के नामचीन कवि कार्यक्रम में भाग लेंगे जो हास्य, व्यंग्य, वीर और श्रंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को भाव -विभोर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक विशिष्ट साहित्यकार को लोककवि मोहन मंडेला स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के सह सचिव दिनेश बंटी ने बताया कि आयोजन को इस बार नए स्वरूप और आधुनिक मंच साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। हर वर्ष की तरह यह कवि सम्मेलन शाहपुरा में साहित्य प्रेमियों के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप लेगा। जो लोक भाषा और साहित्य की परम्परा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed