• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

12 जनवरी को ग्राम घूघसी में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Andher Nagri by Andher Nagri
January 9, 2026
in मध्यप्रदेश, राजनीति, समाज
0
12 जनवरी को ग्राम घूघसी में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्राम ऐरई में हुई अहम बैठक।

दतिया। ग्राम घूघसी में आगामी 12 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह, सक्रियता और संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है।

सम्मेलन को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से ग्राम ऐरई में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यह बैठक दिनांक 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे ग्राम ऐरई स्थित गोपाल सहाय शर्मा के निवास पर संपन्न हुई।

बैठक ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी रहे। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य, कार्यक्रमों की योजना, प्रचार-प्रसार की रणनीति एवं समाज के सभी वर्गों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का मूल उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज के समय में समाज को संगठित रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सके।

बैठक में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, महिलाओं की भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों पर भी विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवाशक्ति और मातृशक्ति की सहभागिता से ही कोई भी सामाजिक आयोजन पूर्ण रूप से सफल हो सकता है।

इसी क्रम में सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे—मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार, अनुशासन, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग दायित्व भी कार्यकर्ताओं को सौंपे गए, ताकि आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न हो सके।

आयोजकों ने सकल हिन्दू समाज से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में न केवल आगामी सम्मेलन में, बल्कि इससे पूर्व होने वाली बैठकों में भी सक्रिय रूप से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। सभी से यह अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और समाज को एक मंच पर लाने में योगदान दें। बैठक की सूचना एवं आयोजन की अपील अजय राज शर्मा द्वारा की गई।

उन्होंने कहा कि हिन्दू सम्मेलन समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और सभी के सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से यह सम्मेलन निश्चित रूप से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगा।

अंत में बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने “जय राम” के उद्घोष के साथ हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संदेश।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#दतिया#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी बड़े आन्दोलन को लेकर विस्तृत मंथन किया।

Next Post

सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने किया निरीक्षण

Next Post
सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने किया निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने किया निरीक्षण

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri