राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत, मितव्ययता और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की अपील

IMG-20260513-WA0008

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत, मितव्ययता और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की अपील के बाद भजन लाल शर्मा ने तुरंत प्रभाव से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अनावश्यक वाहनों का उपयोग नहीं किया जाए, ताकि ईंधन की बचत हो सके।

इसके साथ ही मुख्य सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अपने वाहनों के उपयोग में मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्हें काफिलों में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बचत को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और ईंधन संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

About The Author