पुष्पेंद्र कुमार घूसर बने महासचिववाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर ने नियुक्त किया महासचिव पद हेतु

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-वाल्मीकि समाज सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष द्वारा साय काल 5:00 बजे से वाल्मीकि समाज के समान्य जनो की आम सभा मीटिंग बुलाई जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य समाज सेवक समाज के शुभचिंतक उपस्थित हुए। जिनके सामने वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर ने अपने विचार के मुताबिक चार बिंदुओं पर चर्चा…

3 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-वाल्मीकि समाज सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष द्वारा साय काल 5:00 बजे से वाल्मीकि समाज के समान्य जनो की आम सभा मीटिंग बुलाई

जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य समाज सेवक समाज के शुभचिंतक उपस्थित हुए। जिनके सामने वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर ने अपने विचार के मुताबिक चार बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की जिसमें समाज के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई एवं वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष

गोपाल लाल घूसर ने एक नई परंपरा का शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के दोबारा बने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर का जोरों शोरों से स्वागत किया। सभी समाज बंधुओ एवं नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने मिलकर के पुष्प हार पहना कर पुष्पेंद्र कुमार का स्वागत सम्मान बड़े जोरो शोरो से किया।इसके बाद अध्यक्ष

गोपाल लाल घूसर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वप्रथम कार्यकारिणी के संरक्षक पद हेतु मनोनीत किये गये सभी भंवर भारती ,घेवरचंद , मूलचंद, घनश्याम , कैलाश-गन्नीराम, गोपाल-मिश्री , रतन लाल ,परमेश्वर लाल, श्याम लाल पथरोड, चुन्नीलाल, तेजमल लोट, को संरक्षण पद हेतु नियुक्त मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु गणपत एवं गुलाबचंद

को मनोनीत किया गया है। प्रमुख महासचिव एवं सचिव पद पर मनोनीत पुष्पेंद्र कुमार एवं कालूराम जमादार को मनोनीत किया।मंत्री पद हेतु मनोनीत किए गए प्रभात, ताराचंद खेरालिया, अनिल- रामस्वरूप, राकेश लोट को मनोनीत किया। प्रमुख कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया शांति प्रकाश

एवं सुरेश चंद्र घूसर-जगन्नाथ को मनोनीत किया गया है।संगठन मंत्री पद हेतु मनोनीत किया गया रंजीत-प्रभु लाल एवं प्रेमचंद जाजोट को मनोनीत किया गया है! विशेष स्टोर शाखा मंत्री पद हेतु मनोनीत संजय- सत्यनारायण एवं अनिल-नारायण को मनोनीत किया गया है!अतः विशेष बिल्डिंग निर्माण कमेटी समिति के अति विशेष सदस्य मनोनीत किए गए जगदीश चंद्र, विष्णु दत्त-गन्नीराम ,

फूलचंद ,विष्णु-रामनिवास , घीसूलाल-नंदलाल को मनोनीत किया। जिस पर आम सहमति से निर्णय लिया गया है इसके बाद अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर ने अपने उद्बोधन में पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष घनश्याम का महासचिव सुरेश चंद्र-मनोहर लाल का व कोषाध्यक्ष अनिल मास्टर का एवं पूरी टीम का पूर्व में कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए

उनका अनुसरण करते हुए उनके कार्यकारिणी में भी महा योगदान की अपेक्षितता जताते हुए आशीर्वाद स्वरुप योगदान चाहा। अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर अपने उद्बोधन में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया पूरे समाज के बंधुवों का आभार व्यक्त किया है और नव घटित कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया।

नवगठित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्प हार पहनकर स्वागत सम्मान किया गया एवं भविष्य में कार्यकारिणी गठित करके समाज के विभिन्न सदस्यों को जोड़ना समाज हित में कार्य करवाना।

कार्यकारिणी का विस्तार करना सामाज हित में कार्य को प्राथमिकता देते हुए अध्यक्ष गोपाल लाल घूसर ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं नियुक्त प्रमुख महासचिव पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने अध्यक्ष वाल्मीकि समाज सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल लाल का एवं पूरी समाज का आभार व्यक्त करते हुए समाज में हर जिम्मेदारी को करना ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी बताया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed