शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-माहेश्वरी पंचायत भवन में माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए जिसमे कस्बे के कमल कुमार बांगड़ निर्विरोध अध्यक्ष हेतु चुने गए साथ ही।
मंत्री पद पर सुरेन्द्र कुमार मूंदड़ा का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिला प्रतिनिधि पद पर जहाजपुर से रामकिशन मालू और कृष्ण गोपाल आगाल द्वारका प्रसाद जागेटिया उलेला, राधेश्याम नुवाल इटुंडा, देवेंद्र कुमार बसेर पीपलुंद, भगवान स्वरूप मंडोवरा शक्करगढ़ से मनोनीत किए गए।
अध्यक्ष बांगड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की उपाध्यक्ष बालमुकंद नामधारणी मंत्री सुरेन्द्र कुमार मूंदड़ा कोषाध्यक्ष रामेश्वर बसेरसंगठन मंत्री देवकीनंदन बांगड़ संयुक्त मंत्री बाल किशन चांडक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई l
नवनियुक्त अध्यक्ष बांगड़ ने सभी तहसील माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज की कुरितीयां को मिटाने एवं समाज हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।














