,

रकमा प्रदेश संरक्षक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जाहिद अली बने राजस्थान शासन सचिवालय अधिकारी संघ के महामंत्री

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा:राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जाहिद अली को राजस्थान शासन सचिवालय अधिकारी संघ में महामंत्री बनने पर राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन शाहपुरा व भीलवाड़ा ईकाई पर बैठक आयोजित कर खुशी जाहिर की गई। राजस्थान शासन सचिवालय में आज राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा:राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जाहिद अली को राजस्थान शासन सचिवालय अधिकारी संघ में महामंत्री बनने पर राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन शाहपुरा व भीलवाड़ा ईकाई पर बैठक आयोजित कर खुशी जाहिर की गई।

राजस्थान शासन सचिवालय में आज राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा की गई।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जाहिद अली, जो वर्तमान में सेक्शन ऑफिसर के पद पर शासन सचिवालय में कार्यरत हैं, को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के महामंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

यह उल्लेखनीय है कि वे इस पद पर आसीन होने वाले प्रथम मुस्लिम अधिकारी हैं, जिससे संघ के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। जाहिद अली इससे पूर्व राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

उनके कुशल नेतृत्व अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए सचिवालय संघ के सदस्यों में उत्साह एवं नई उम्मीदों का माहौल है। समारोह में सचिवालय संघ के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रकमा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने शासन सचिवालय अधिकारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी व महामंत्री जाहिद अली को बधाई संदेश द्वारा शुभकामनाएं दी।

साथ ही रकमा की स्थानीय इकाई द्वारा संचालित रकमा कोचिंग क्लासेस पर उपस्थित होकर रकमा पदाधिकारीयों व अधिकारी कर्मचारीयों ने खुशी जाहिर की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed