,

रामकोला विधानसभा विधायक व नायब तहसीलदार ने एस आई आर का निरीक्षण किया।

कुशीनगर रामकोला के कप्तानगंज तहसील के नायब तहसीलदार महोदया एकता त्रिपाठी मंगलवार को विधायक विनय प्रकाश गोड़ की उपस्थिति में नगर पंचायत परिसर पहुँचीं और एसआईआर फॉर्म फिलअप कार्य का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 302 एवं 303 की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।…

1 minute

Read Time

कुशीनगर रामकोला के कप्तानगंज तहसील के नायब तहसीलदार महोदया एकता त्रिपाठी मंगलवार को विधायक विनय प्रकाश गोड़ की उपस्थिति में नगर पंचायत परिसर पहुँचीं और एसआईआर फॉर्म फिलअप कार्य का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 302 एवं 303 की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार महोदया ने बूथवार समीक्षा करते हुए लंबित फार्मों की स्थिति, पूर्ण हुए कार्य तथा फील्ड में आने वाली समस्याओं के बारे में अधिनस्थ अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर प्रक्रिया निर्वाचन व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित फॉर्म निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किए जाएँ तथा फील्ड में व्याप्त असंगतियों को तत्काल दूर किया जाए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, लेखपाल उमेश शाही, बड़े बाबू हरे राम शर्मा, रविंद्र प्रजापति, बीएलओ प्रतिभा चतुर्वेदी, किरण देवी, संजू देवी, गिरिजा देवी, अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी लोग शामिल रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed