,

भीलवाड़ा। सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-भाजपा राजस्थान युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा देर रात घोषित की गई नई प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के एक युवा चेहरे की एंट्री..

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-भाजपा राजस्थान युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा देर रात घोषित की गई नई प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के एक युवा चेहरे की एंट्री ने जिले की सियासत में गरमाहट ला दी है।

संगठन के प्रति समर्पण और ग्राउंड लेवल पर बेहतरीन काम करने वाले पांसल निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी को प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया सह-प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से ही जिले के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी उनके द्वारा हाल ही में सांगठनिक कार्यों में दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार के रूप में मिली है।

भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान चौधरी ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए अकेले करीब 2500 युवाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। भीलवाड़ा जिले में स्थानीय विधायकों और जिलाध्यक्ष के बाद सर्वाधिक सदस्य बनाने का यह रिकॉर्ड सीधा रामपाल के नाम रहा था।

संगठन ने उनके इसी बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड, युवाओं में मजबूत पकड़ और कम समय में किए गए बड़े काम को देखते हुए उन्हें प्रदेश की मुख्य टीम में प्रमोट कर यह साफ संदेश दिया है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी कभी नहीं भूलती है।

सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले की राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि रामपाल चौधरी आगामी दिनों में भाजपा की युवा टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राउंड लेवल पर किस तरह एकजुट कर आगे बढ़ाते हैं।

इधर, नियुक्ति की आधिकारिक खबर मिलते ही पांसल सहित पूरे भीलवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और दिनभर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से रामपाल चौधरी को शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed