शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा को नया प्रशासनिक अधिकारी मिल गया है।सोमवार को आरएएस अधिकारी प्रकाश चन्द्र रेगर ने शाहपुरा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) का पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने भीलवाड़ा कलेक्टर से औपचारिक मुलाकात की।एडीएम रेगर के पदभार संभालने पर स्थानीय कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में रेगर ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे।
रेगर ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।उन्होंने कहा शाहपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा,ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके। जनसुनवाई को लेकर एडीएम रेगर ने सख्त रुख दिखाया।
उन्होंने कहा जनसुनवाई में आम आदमी को तुरंत न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए वे एक पारदर्शी व्यवस्था लागु करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में किसी भी आम नागरिक के आने पर कोई पाबन्दी नही होगी।
जनता की आवाज सीधे सुनना ही प्रशासन की असली ताकत है।शाहपुरा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कार्यो की गति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए रेगर शीघ्र ही सभी विभागीय अधिकारियों की फीडबैक बैठक बुलाने जा रहे है।
उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यो में यदि कोई लापरवाही या ढिलाई पाई गई तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी।स्थानीय अधिकारियों ने ने नए एडीएम के स्वागत के दौरान भरोसा दिलाया कि रेगर के नेतृत्व में शाहपुरा क्षेत्र में विकास कार्यो को नई गति मिलेगी।
वही नागरिकों में भी उम्मीद है की नए प्रशासनिक अधिकारी की प्राथमिकता में जनसुनवाई और तुरन्त समाधान व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।
प्रकाश चन्द्र रेगर के प्रशासनिक कार्यो का पूर्व अनुभव भी उत्कृष्ट माना जाता है।वे अपने संवेदनशील प्रशासनिक रवैये के लिए जाने जाते है।
उनकी कार्यशैली जनसंपर्क आधारित रही है जिससे वे आम नागरिको से सीधे संवाद स्थापित करने में विश्वास रखते है।पदभार ग्रहण के साथ ही शाहपुरा प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
अभिकरियो और कर्मचारियों के बीच उम्मीद है कि नए एडीएम के नेतृत्व में क्षेत्र की विकास योजनाओं , जनसुविधाओं और कानून व्यवस्था में अच्छा सुधार होगा।









