, ,

शाहपुरा बियर्ड क्लब ने किया डॉक्टर ईशाक खान का अभिनंदन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाहपुरा का नाम रोशन करने वाले पार्षद एवं मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर ईशाक खान का शाहपुरा पहुंचने पर शाहपुरा बियर्ड क्लब के सदस्यों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाहपुरा का नाम रोशन करने वाले पार्षद एवं मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर ईशाक खान का शाहपुरा पहुंचने पर शाहपुरा बियर्ड क्लब के सदस्यों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने खान को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्य नए रूबेला के रूप में स्थापित रंगकर्मी एडवोकेट दीपक पारीक ने बताया कि पुष्कर मेला विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, ऐसे में वहां प्रथम स्थान प्राप्त करना शाहपुरा के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर ईशाक खान लगातार पिछले दो वर्षों से द्वितीय स्थान प्राप्त कर रहे थे और इस वर्ष उन्होंने विजेता बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

खान की इस उपलब्धि पर पूरे शाहपुरा में खुशी की लहर है। शाहपुरा से इस प्रतियोगिता में 6 रूबेला ने अपनी भागीदारी दी थी। स्वागत समारोह में प्रियेश यादव, सांवरलाल खारोल, मिलन भील, विकास खटीक, सागर खटीक, अधिवक्ता लालाराम गुर्जर और कमलेश वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed