प्रशासन राजस्थान रोजगार

शिव कॉलोनी के वासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का किया स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शिव कॉलोनी नए थाने के सामने कॉलोनी वासियों ने मिलकर बिजली विभाग पहुंच कर एक्सन डी.के.मित्तल साहब, एईएन साहब शिवराज भाणावत, जेईईन साहब पंकज, मनीष एवं कर्मचारियों का माला एवं पगड़ी पहनाकर मुंह मीठा करवा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्योंकि मोहल्ले वासी काफी समय से वोल्टेज प्रॉब्लम की वजह से परेशान थे ,वहां नई डीपी लगाई है।

जिससे वोल्टेज की समस्या जिंदगी भर के लिए खत्म हो गई। मोहल्ले वासी पूर्व सरपंच साहब मूल सिंह सोदा, हंस राज रैगर , बंटी शर्मा, हरि ओम सेन, कैलाश पाराशर, हर्षित शर्मा, ज्ञानमल खटीक, रामराज बेरवा, नमन धोबी, जयपाल माली आदि उपस्थित थे।

About The Author