, ,

राजस्थान। सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी, संगठन को और मजबूत करने का लिया संकल्प

गांधी भवन में आयोजित बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश-भीलवाड़ा सेवादल कांग्रेस शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर एवं सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 10 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति…

3 minutes

Read Time

गांधी भवन में आयोजित बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश-भीलवाड़ा सेवादल कांग्रेस

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर एवं सेवादल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 10 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे गांधी भवन पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गोविंद पटेल उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष श्री मोहन हटेला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर संभाग प्रभारी श्री विनोद दादा पाठक एवं जिला प्रभारी अविकुल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने की। कार्यक्रम का संचालन संदीप टेलर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी गोविंद पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

इसके बाद उदयपुर संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की सबसे मजबूत ताकत और रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को सक्रिय करने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना ही सेवादल की पहचान है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सेवादल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में कांग्रेस पार्टी एवं सेवादल पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं तथा समय-समय पर जनता के बीच रहकर जनहित के मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसके पश्चात जोन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

सेवादल भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता हमेशा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान योगेश सोनी द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं सेवादल संगठन को नई मजबूती देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनोद कसारा, खेमराज पनवा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, गोरी शंकर दायमा, एडवोकेट कुणाल ओझा, जिला कांग्रेस सेवादल महिला अध्यक्ष अनीता कंवर शक्तावत, यंग सेवादल यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष दीपक, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मुश्ताक अली, सेवादल जिला उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा, सेवादल जिला ध्वज प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, योगिता सुराणा,

सेवादल जिला वरिष्ठ महासचिव शिवराज सुराणा एवं दलीचंद खटीक, सेवादल कोषाध्यक्ष निशांत दूत, युवा अली, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्याम पाराशर, सेवादल जिला सचिव हेमंत सर्वा, अब्दुल कयूम लोहार, प्रभु माली, पप्पू विश्नोई, सत्यनारायण, हरकचंद कोठारी, राजेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश प्रजापत, पुलकित टेलर सहित यंग यूथ ब्रिगेड के शुभम लोयमा, सोनू, सद्दाम, नारायण अठारिया आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed