दतिया। सरस्वती शिशु मन्दिर भरतगढ़ में शिशु उमंग फाउंडेशनल स्टेज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शिशु नगरी का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिथिओ द्वारा माँ सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप् में सुनील जी शुक्ला जिला शिक्षा अधिकारी दतिया उपस्थित रहे।
आपने कहा की इस विद्यालय से अनेक छात्र बहुत उच्च पदों पर आसीन है जिनमें नरेंद्र सिंह राजपूत आईएएस, डाक्टर दिनेश भूरानी और अभी हाल ही में चयनित हुये डिप्टी कलेक्टर अक्षांश श्रीवास्तव ऐसे अनेक छात्र है मुख्य वक्ता राघवेंद्र सिंह सेंगर ने कहा की छोटे भैया बहिनों का मंच पर प्रस्तुती देना उनके जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है
अध्यक्षता केशव बाल विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह जी कौरव ने कीकार्यक्रम मे आये हुए अतिथिओ का परिचय एवं कार्यक्रम की भूमिका सरस्वती शिशु मन्दिर बुंदेला नगर के प्राचार्य श्री कपिल ताम्बे जी ने रखी अतिथिओ का स्वागत बाल भारती की बहिनों ने किया
प्रथम प्रस्तुति में श्री गणेश जी की स्तुति गनेशा देवा शानदार रही इसके पश्चात् तेरी उंगली पकड़ कर चला— माँ ओ मेरी माँ तथा A B C D सांग गीत की शानदर प्रस्तुति भैया बहिनों ने दी मोटिवेशनल गीत आल इज वैल की शानदर प्रस्तुति नन्हें मुन्ने भैया बहिनों ने दी जिसकी बहुत् प्रशंसा की गयी एवं गीतबापू सेहत के लिए तू तो हानि कारक है — इसके पश्चात् देश सेवा को समर्पित गीत जल्बा तेरा जल्बा की शानदर प्रस्तुति हुयी इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश Save Tree नृत्य के माध्यम से दिया गया
गीत के द्वारा वर्षा का महत्व बूंद बूंद मिलकर बने सागर कि प्रस्तुति हुई बहिन स्तुति शर्मा ने शप्त शक्ति से संबंधित कविता प्रस्तुत कि गयी N E P राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रकटीकरण इंजीनियर, डॉक्टर, किसान, पेड़ पौधे, सैनिक के रूप में बहिनो ने किया
राजस्थान कि लोक परम्परा को राजस्थानी गीत म्हारो प्यारो राजस्थान प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात् बहिनों ने कठपुतली कि सान्दर् प्रस्तुति दी गयी गीत के द्वारा बाहन् चलाते समय हेलमेट बहुत जरूरी है एवं ट्रैफिक के नियमो का पालन हमे करना चाहिए यह सन्देश दिया गया।
इसके पश्चात् गीत कही पर्वत झुके भी है कहि दरिया रुके भी है नहीं रूकती रवानी है नहीं झुकती जवानी है प्रस्तुत किया गया कार्यकम के अंत में बहिनों ने महिषा सुर मर्दिनी की शानदर प्रस्तुति दी गयी कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सीता सक्सेना दीदी बतायके निर्देशन में विद्यालय की बहिन रोहिनि कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त् विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रवंधक मनोज जी गुप्ता ने किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण बिहारी श्रीवास्तवजी, ऋषि पाण्डेय जी एवं पत्रकार बन्धु संस्कार केन्द्र प्रमुख् पुरुशोत्तम् जोशी केशब् बाल् विकास् समिति के पदाधिकारी नीरज् गुगोरिया जी इकाई प्रमुख मनोज भटनागर, कामिनी सिंह तोमर, श्रीमति गौरा दुबे एवं समस्त विद्यालय परिवार एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।

























