, ,

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित।

खेल एवं लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का वीर बाल दिवस पर हुआ सम्मान दतिया। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, दतिया में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया जिसमें खेल एवं लेखन के क्षेत्र में…

2 minutes

Read Time

खेल एवं लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का वीर बाल दिवस पर हुआ सम्मान

दतिया। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, दतिया में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया

जिसमें खेल एवं लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों ने धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनका जीवन और त्याग देश के प्रत्येक बच्चे के लिए प्रेरणा और आदर्श है। अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि वीर साहिबजादों का साहस, आत्मबल और सत्य के प्रति अटूट निष्ठा आज भी हम सभी को सही मार्ग पर चलने की सीख देती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलें तथा जीवन की चुनौतियों का सामना हिम्मत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करें।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार साहिबजादों ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में भी अन्याय के आगे झुकने से इंकार कर दिया, उसी प्रकार आज के दौर में भी बच्चों को शिक्षा, खेल और रचनात्मक क्षेत्रों में निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को अपर कलेक्टर कवचे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं प्रतिभा विकास को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं वीर साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रेरणादायक संदेश के साथ किया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed