, ,

केंद्रीय मत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व सांसद दामोदर अग्रवाल को श्रेया कुमावत ने पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण व राष्ट्र निर्माण का संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारेठ की जन्मस्थली देवखेड़ा गांव में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद दामोदर अग्रवाल तथा धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारेठ की जन्मस्थली देवखेड़ा गांव में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद दामोदर अग्रवाल तथा धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर “ग्रीन लिटिल बेबी” के नाम से देशभर में पहचानी जाने वाली बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेय‍ा कुमावत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद दामोदर अग्रवाल एवं ओंकार सिंह लखावत को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रेया कुमावत द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम उम्र में इस प्रकार की जागरूक पहल समाज में हरित चेतना को मजबूती देने के साथ-साथ देश की भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने का प्रेरक कार्य कर रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed