, , ,

राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल में रजत पदक जीतकर चमकी सिया खान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भारतीय खेल संस्कृति को गौरवान्वित करते हुए यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिया खान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। बरेली (उ.प्र.) में 11 से 15 नवम्बर 2025 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष वर्ग) में…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भारतीय खेल संस्कृति को गौरवान्वित करते हुए यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिया खान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

बरेली (उ.प्र.) में 11 से 15 नवम्बर 2025 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष वर्ग) में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया,

जिसमें सिया का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि राजस्थान टीम ने अपने उत्साही अभियान में कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, नवोदय विद्यालय, मिजोरम, विद्या भारती और हिमाचल प्रदेश जैसी मजबूत टीमों को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम को पश्चिम बंगाल से कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही राजस्थान ने रजत पदक पर संतोष किया।

क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार ने सिया के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत खेल भावना, लगन और निपुणता का परिचय दिया तथा टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एनआईएस कोच नरेशपाल धाभाई ने बताया कि सिया पूर्व वर्ष भी इसी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीत चुकी हैं।क्लब के कोषाध्यक्ष विनय डांगी ने कहा कि शाहपुरा आगमन पर सिया का क्लब परिवार एवं खेलप्रेमियों द्वारा गरिमामय स्वागत किया गया।

भारतीय वॉलीबॉल संघ के पूर्व महासचिव, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं क्लब के मुख्य संरक्षक अनिल चौधरी ने सिया को आशीर्वचन व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि समस्त शाहपुरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

राधेश्याम बहेडिया, अनिल बूलिया, संजय डांगी (ओथम इन्वेस्टमेंट), सुशील डांगी, उपाध्यक्ष अजय महता, अनिल दत्त पुंडरीक, मूलचंद खटीक, ओमप्रकाश गुर्जर, रामदयाल चौधरी, अभयदेव कानावत, उप कारागृह जेलर प्रहलाद गुर्जर, महेश शर्मा , सीताराम चौधरी,अमर सिंह, लक्ष्मेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed