,

भीलवाड़ा। बनेड़ा में आध्यात्मिक अनुष्ठान: 27 घरों में एक साथ गूंजे वैदिक मंत्र, सामूहिक हवन संपन्न

अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल: युग निर्माण योजना का दिया संदेश, समाज और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बनेड़ा क्षेत्र में एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के 27 अलग-अलग घरों में एक ही समय पर सामूहिक यज्ञ एवं हवन…

2 minutes

Read Time

अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल: युग निर्माण योजना का दिया संदेश, समाज और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बनेड़ा क्षेत्र में एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के 27 अलग-अलग घरों में एक ही समय पर सामूहिक यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, उल्लास और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस सामूहिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र गायत्री महामंत्र की गूंज और यज्ञीय सुगंध से सराबोर हो उठा। भीलवाड़ा की जिला समन्वयक सरोजना व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वृहद आयोजन की नींव राजेंद्र सिंह शक्तावत, लादू सिंह शक्तावत तथा महितोष ओझा की प्रेरणा और सकारात्मक पहल पर रखी गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ, प्रज्ञा युवा मंडल तथा महिला मंडल भीलवाड़ा के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं की टोली ने सभी 27 घरों में एक निश्चित समय पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाई। यज्ञ के दौरान जैसे ही सभी घरों से एक साथ आहुतियां शुरू हुईं, पूरा वातावरण दिव्य और भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से पूरे कस्बे में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

हवन की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रवर्तित युग निर्माण योजना का दिव्य संदेश दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में नैतिकता और उच्च संस्कारों का बीजारोपण करने, आपसी सद्भावना को बढ़ावा देने तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का पुरजोर आह्वान किया। वर्तमान में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण कई परिवारों में दूर-दराज के शहरों से रिश्तेदार और मेहमान आए हुए थे।

इस सामूहिक आयोजन ने उन्हें भी आकर्षित किया। मेहमानों और परिजनों ने पूरी श्रद्धा के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। सभी ने मिलकर समृद्ध राष्ट्र, सशक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अनूठे और भव्य आयोजन को लेकर पूरे बनेड़ा क्षेत्र में काफी समय तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed